नप : होल्डिंग टैक्स बढ़ेगा

चाईबासा : नगर पर्षद अध्यक्ष नीला नाग ने नगर विकास विभाग के सचिव को पत्र लिखकर शहर में होल्डिंग कर पुनरीक्षण कार्य कराने का आग्रह किया है. उन्होंने बताया है कि यहां वर्ष 1982-83 से अब तक होल्डिंग कर पुनरीक्षण का कार्य नहीं हुआ है. इस कारण नगर पर्षद को राजस्व की काफी हानि हो […]
चाईबासा : नगर पर्षद अध्यक्ष नीला नाग ने नगर विकास विभाग के सचिव को पत्र लिखकर शहर में होल्डिंग कर पुनरीक्षण कार्य कराने का आग्रह किया है. उन्होंने बताया है कि यहां वर्ष 1982-83 से अब तक होल्डिंग कर पुनरीक्षण का कार्य नहीं हुआ है.
इस कारण नगर पर्षद को राजस्व की काफी हानि हो रही है. इस बात का जिक्र किया है कि अगर इस कार्य को यहां लागू कर दिया जाता है तो नगर पर्षद के कर्मचारियों के वेतन व पेंशन का भुगतान करने में कोई बाधा नहीं आयेगी, जैसा की अभी बाधा आ रही है.
बताया है कि इस कार्य के नहीं होने से सरकार की ओर से वेतन मद में दी जाने वाली राशि भी कर्मचारियों को नहीं दी जा रही है. इसका प्रभाव शहर की साफ-सफाई पर भी पड़ रहा है. गौरतलब है कि यह मसला नगर पर्षद की पहली बैठक में ही उठा था.
फेडरेशन के मांग पर भी की अनुशंसा
कर्मचारियों के लंबित वेतन भुगतान उठा रहे झारखंड लोकल बॉडी इम्पलाईज फेडरेशन की मांग पर भी सचिव को कार्यवाही के लिए अध्यक्ष नीला नाग ने अनुशंसा कर दी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










