सड़क दुर्घटना में दो युवक घायल, भरती

Updated at : 29 Jun 2014 6:22 AM (IST)
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना में दो युवक घायल, भरती

चक्रधरपुर : सड़क दुर्घटना में दो युवक घायल हो गये. दोनों को उपचार के लिए अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया गया. जानकारी के अनुसार नकटी पंचायत के पोंगड़ा गांव निवासी नंदलाल कोड़ा(22) व उसका दोस्त जादू गागराई(20) बाइक (डब्ल्यूबी 0ए-5871) से चक्रधरपुर आये थे. वापस जाने के दौरान एनएच 75(इ) स्थित मारवाड़ी प्लस टू उच्च विद्यालय के […]

विज्ञापन

चक्रधरपुर : सड़क दुर्घटना में दो युवक घायल हो गये. दोनों को उपचार के लिए अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया गया. जानकारी के अनुसार नकटी पंचायत के पोंगड़ा गांव निवासी नंदलाल कोड़ा(22) व उसका दोस्त जादू गागराई(20) बाइक (डब्ल्यूबी 0ए-5871) से चक्रधरपुर आये थे. वापस जाने के दौरान एनएच 75(इ) स्थित मारवाड़ी प्लस टू उच्च विद्यालय के समीप एक टेंपो से बाइक में टक्कर लग गयी. इससे बाइक सवार दोनों युवक गिर गये.

दुर्घटना में नंदलाल कोड़ा को कंधा व घुटना में चोट आयी, जबकि जादू गागराई के सिर व अन्य हिस्सों में चोट लगी. स्थानीय लोगों ने दोनों को अनुमंडल अस्पताल में भरती कराया. वहां दोनों को उपचार मिला.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola