गला दबाकर अधेड़ की हत्या, तीन गिरफ्तार

Updated at : 13 Jun 2014 7:08 AM (IST)
विज्ञापन
गला दबाकर अधेड़ की हत्या, तीन गिरफ्तार

मझगांव : खड़पोष पंचायत के चम्पासाई गांव में गोविंद बांकिरा(45) की गला दबाकर अपराधियों ने हत्या कर दी. हत्या के बाद शव के चेहरे को पत्थर से कुचल दिया गया ताकि उसकी पहचान नहीं हो सके. गुरुवार की सुबह गांव के खेत से उसका शव बरामद हुआ था. पुलिस ने शव को जब्त कर पोस्टमार्टम […]

विज्ञापन

मझगांव : खड़पोष पंचायत के चम्पासाई गांव में गोविंद बांकिरा(45) की गला दबाकर अपराधियों ने हत्या कर दी. हत्या के बाद शव के चेहरे को पत्थर से कुचल दिया गया ताकि उसकी पहचान नहीं हो सके. गुरुवार की सुबह गांव के खेत से उसका शव बरामद हुआ था. पुलिस ने शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिये चाईबासा सदर अस्पताल भेज दिया है.

बुधवार की रात गोविंद अपने तीन साथी सागर केराई, गाव केराई व खामरा केराई के साथ पार्टी कर रहा था. लेकिन गोविंद के देर रात तक घर नहीं लौटा. रात को परिवार वालों ने तीनों दोस्तों के घर जाकर उसकी खोज खबर ली थी. लेकिन सभी का कहना था कि पार्टी के बाद वे अपने-अपने घर चले गये थे.

गुरुवार की सुबह काम पर खेत गये मजदूरों ने गोविंद का शव पड़ा देखकर इसकी सूचना ग्रामीण मुंडा अनिल पाटपिंगुवा को दी थी. मुंडा की सूचना पाकर पहुंची मझगांव पुलिस ने शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है. घरवालों द्वारा गोविंद की हत्या में उसके तीनों दोस्तों का हाथ होने की शिकायत की है. इसके बाद पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola