प्रेम में बाधा बने लड़की के परिवार पर प्रेमी ने किया जानलेवा हमला

चाईबासा : बेटी को प्रेमी से मिलने को मना करने पर प्रेमी ने दोस्तों के साथ मिलकर प्रेमिका के परिवार वालों पर लाठी-डंडा से हमला कर दिया. गंभीर हालत में लड़की के पिता व माता ने जंगल के रास्ते भागकर अपनी जान बचायी. वहीं उनका दो पुत्र कहां है इसका पता नहीं चल पा रहा […]
चाईबासा : बेटी को प्रेमी से मिलने को मना करने पर प्रेमी ने दोस्तों के साथ मिलकर प्रेमिका के परिवार वालों पर लाठी-डंडा से हमला कर दिया. गंभीर हालत में लड़की के पिता व माता ने जंगल के रास्ते भागकर अपनी जान बचायी. वहीं उनका दो पुत्र कहां है इसका पता नहीं चल पा रहा है. घटना मुफस्सिल थानांतर्गत छोटा बंकाऊ में रविवार रात की है.
सोमवार की सुबह लड़की के पिता जोटेया सवैंया और माता जिंगी सवैंया मुफस्सिल थाने पहुंच मामला दर्ज कराया. पुलिस ने गांव के युवक टोपो सवैंया, सुरेश सवैंया, मुंडा सवैंया, दाड़िया सवैंया और पिटू सवैंया के खिलाफ केस दर्ज किया है. घायल दंपती का सदर अस्पताल में पुलिस ने इलाज कराया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




