नक्सलियों के खात्मे तक जारी रहेगा अभियान : एसपी

चाईबासा : पश्चिम सिंहभूम में नक्सलवाद पर अंकुश लगाने में पुलिस को काफी सफलता मिली है. नक्सलियों के खात्मे तक व्यापक पैमाने पर अभियान जारी रहेगा. नक्सली समस्या का समाधान और नक्सल प्रभावित क्षेत्र का के लिए सुरक्षा देना मेरी प्राथमिकता होगी. उक्त बातें जिले के 66वें पुलिस अधीक्षक मयूर पटेल कन्हैयालाल ने शुक्रवार को […]
चाईबासा : पश्चिम सिंहभूम में नक्सलवाद पर अंकुश लगाने में पुलिस को काफी सफलता मिली है. नक्सलियों के खात्मे तक व्यापक पैमाने पर अभियान जारी रहेगा. नक्सली समस्या का समाधान और नक्सल प्रभावित क्षेत्र का के लिए सुरक्षा देना मेरी प्राथमिकता होगी. उक्त बातें जिले के 66वें पुलिस अधीक्षक मयूर पटेल कन्हैयालाल ने शुक्रवार को पदभार ग्रहण करने के बाद पत्रकारों से कहीं. जिले को बेहतर पुलिसिंग देंगे:नये एसपी मयूर पटेल कन्हैयालाल ने कहा कि वे पूर्व एसपी अनीश गुप्ता के बेहतर कार्यों को आगे बढ़ायेंगे.
उनकी प्राथमिकता चाईबासा शहर समेत पश्चिम सिंहभूम को बेहतर पुलिसिंग देनी है. प्रभार ग्रहण करने के दौरान एएसपी मनीष रमन, प्रशिक्षु आइपीएस आर रामकुमार, डीएसपी मुख्यालय प्रकाश सोय, प्रशिक्षु डीएसपी अशोक रविदास व मनोज कुमार, सर्किल इंस्पेक्टर अनिल एक्का, सदर प्रभारी सुनील तिवारी, मुफस्सिल थाना प्रभारी दिग्विजय सिंह, पंड्राशाली ओपी प्रभारी नितिन सिंह मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




