केयू : सफाई और सुरक्षा कर्मियों को आठ माह से नहीं मिल रहा वेतन

Updated at : 26 Nov 2017 5:36 AM (IST)
विज्ञापन
केयू : सफाई और सुरक्षा कर्मियों को आठ माह से नहीं मिल रहा वेतन

चाईबासा : कोल्हान विश्वविद्यालय व कॉलेजों में कार्यरत सफाई व सुरक्षा कर्मियों को सात आठ माह से वेतन नहीं मिल रहा है. कई कर्मचारी इस मामले को लेकर विवि तक शिकायत कर चुके हैं लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है. विवि करेगा कर्मचारियों का भुगतान : बताया जाता है कि विवि में आउट […]

विज्ञापन

चाईबासा : कोल्हान विश्वविद्यालय व कॉलेजों में कार्यरत सफाई व सुरक्षा कर्मियों को सात आठ माह से वेतन नहीं मिल रहा है. कई कर्मचारी इस मामले को लेकर विवि तक शिकायत कर चुके हैं लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है. विवि करेगा कर्मचारियों का भुगतान : बताया जाता है कि विवि में आउट सोर्सिंग के तहत कार्यरत कर्मचारियों को अब एजेंसी से हटा दिया गया है. एजेंसी बंद होने के बाद सभी कर्मचारी अपना कार्य करना नहीं छोड़े थे. तीन-चार माह का वेतन नहीं देकर एजेंसी बंद हो गयी.

अब विवि ने सिंडिकेट में एक एजेंडा पास करा कर विवि फंड से भुगतान करने का निर्णय लिया है. ……दो घंटे ही करना है कार्य : विवि व कॉलेजों में कार्यरत सफाईकर्मी को दो घंटे कार्य करने का ही मानदेय विवि भुगतान देगा. लेकिन सभी कॉलेज व पीजी विभाग में दिनभर सफाई कर्मी रह जाते हैं. विवि प्रशासन के मुताबिक दिनभर का मजदूरी विवि की ओर से नहीं दी जायेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola