सदर अस्पताल में जाकर नहीं बांट सकेंगे फल, एक दिसंबर से ओपीडी शुल्क 2 रुपये

चाईबासा : चाईबासा सदर अस्पताल में अब कोई व्यक्ति या संस्था सीधे मरीजों के बीच जाकर फल वितरण नहीं कर सकेंगे. उन्हें अस्पताल मैनेजर या प्रतिनियुक्त कर्मी को फल सुपुर्द करना होगा. अस्पताल में भर्ती मरीजों के बीच संक्रमण ना फैले, इसे लेकर उक्त निर्णय लिया गया है. दूसरी ओर सदर अस्पताल में एक दिसंबर […]
चाईबासा : चाईबासा सदर अस्पताल में अब कोई व्यक्ति या संस्था सीधे मरीजों के बीच जाकर फल वितरण नहीं कर सकेंगे. उन्हें अस्पताल मैनेजर या प्रतिनियुक्त कर्मी को फल सुपुर्द करना होगा. अस्पताल में भर्ती मरीजों के बीच संक्रमण ना फैले, इसे लेकर उक्त निर्णय लिया गया है. दूसरी ओर सदर अस्पताल में एक दिसंबर से ओपीडी में जांच के लिए मरीजों को दो रुपये की परची कटानी होगी. ओपीडी के लिए दो रुपये लेने का निर्णय पूर्व में हुआ था. इसका अनुपालन नहीं हुआ था. उक्त निर्णय अस्पताल प्रबंधन समिति ने लिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




