केयू : दो विषयों का रिजल्ट लटका

Updated at : 11 Nov 2017 3:45 AM (IST)
विज्ञापन
केयू : दो विषयों का रिजल्ट लटका

चाईबासा : आइटीआइ चाईबासा के सत्र 2015-17 व 2016-18 के करीब 500 विद्यार्थियों का भविष्य अधर में अटका है. दो विषयों का रिजल्ट अब तक नहीं निकलने से विद्यार्थियों की परेशानी बढ़ गयी है. शुक्रवार को करीब 150 छात्रों ने जल्द रिजल्ट घोषित करने की मांग पर प्रदर्शन किया. उन्होंने आइटीआइ के प्रभारी से मुलाकात […]

विज्ञापन

चाईबासा : आइटीआइ चाईबासा के सत्र 2015-17 व 2016-18 के करीब 500 विद्यार्थियों का भविष्य अधर में अटका है. दो विषयों का रिजल्ट अब तक नहीं निकलने से विद्यार्थियों की परेशानी बढ़ गयी है. शुक्रवार को करीब 150 छात्रों ने जल्द रिजल्ट घोषित करने की मांग पर प्रदर्शन किया. उन्होंने आइटीआइ के प्रभारी से मुलाकात की.

उन्होंने 30 नवंबर तक समय दिया, लेकिन विद्यार्थी संतुष्ट नहीं हुये. इसके बाद विद्यार्थी डीसी से मिलने पहुंचे. डीसी ने सभी को दस दिनों के भीतर रिजल्ट निकालने का आश्वासन दिया. विद्यार्थियों ने बताया कि शिक्षकों की हड़ताल के कारण ऐसी समस्या उत्पन्न हो रही है. मौके पर जुरिया सावैंया, संतोष कुमार प्रधान, शिवनाथ सरदार, शंकर अल्डा, विक्की कुमार दास, पोरेस बिरूली, भरत हेंब्रम समेत सैकड़ों विद्यार्थी उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola