थमा चुनावी प्रचार, मतदान कल

आज से डोर टू डोर प्रचार अभियान चलेगा चाईबासा : सिंहभूम लोकसभा संसदीय क्षेत्र से मंगलवार शाम चार बजे चुनावी प्रचार का शोर थम गया. मतदान 17 अप्रैल को सबह सात बजे से शुरू होगा तथा शाम के चार बजे समाप्त होगा. भोंपू का शोर थमते ही प्रत्याशी डोर-टू-डोर जाकर मतदाताओं को रिझाने में लग […]
आज से डोर टू डोर प्रचार अभियान चलेगा
चाईबासा : सिंहभूम लोकसभा संसदीय क्षेत्र से मंगलवार शाम चार बजे चुनावी प्रचार का शोर थम गया. मतदान 17 अप्रैल को सबह सात बजे से शुरू होगा तथा शाम के चार बजे समाप्त होगा. भोंपू का शोर थमते ही प्रत्याशी डोर-टू-डोर जाकर मतदाताओं को रिझाने में लग गये. विभिन्न राजनीतिक दल और प्रत्याशी अलग-अलग बूथ पर तैनात किये गये पोलिंग एजेंटों की सूची तैयार करने में जुट गये.
कुल 12 प्रत्याशी तथा उनके समर्थक लोगों को अपने पार्टी या प्रत्याशी के पक्ष में वोट देने के तर्क देते रहे. वहीं चौक-चौराहों तथा चाय की दुकानों में जीत-हार और लड़ाई किस-किस के बीच में है, इसकी चर्चा होती रही. वहीं वोटरों की चुप्पी पर भी चर्चा होती रही. नोटा पर भी लोगों ने खूब बातें की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




