हाथियों ने धान की फसल रौंदी, रतजगा कर रहे लोग

Updated at : 08 Oct 2017 2:47 AM (IST)
विज्ञापन
हाथियों ने धान की फसल रौंदी, रतजगा कर रहे लोग

दिदिबुरू जंगल में तीन दिनों से डेरा जमाये है हाथियों का झुंड जैंतगढ़ : दावबेड़ा बीट के दीदीबुरू पहाड़ी पर तीन दिनों से जंगली हाथियों का झुंड डेरा जमाये है. झुंड में 37 हाथी हैं. हाथियों का एक झुंड ओड़िशा की ओर से दावबेड़ा के बूढ़ाखमान होते हुए दीदीबुरू पहुंचा. वहीं दूसरा झुंड मासाबिला की […]

विज्ञापन

दिदिबुरू जंगल में तीन दिनों से डेरा जमाये है हाथियों का झुंड

जैंतगढ़ : दावबेड़ा बीट के दीदीबुरू पहाड़ी पर तीन दिनों से जंगली हाथियों का झुंड डेरा जमाये है. झुंड में 37 हाथी हैं. हाथियों का एक झुंड ओड़िशा की ओर से दावबेड़ा के बूढ़ाखमान होते हुए दीदीबुरू पहुंचा.
वहीं दूसरा झुंड मासाबिला की ओर से पहुंचा. जंगल में दोनों झुंड मिल गया. झुंड में कुछ बच्चे भी हैं. उक्त पहाड़ी और जंगल में झुंड लगातार विचरण कर रहे हैं. हाथियों ने जोड़ापोखर निवासी राम तिरिया के दो एकड़ धान खेत को रौंद दिया. धान की फसल नुकसान हुआ. क्षेत्र में धान पकने लगा है. ऐसे में किसान अब चिंतित हैं.
किसान खेत में लगे धान की फसल को बचाने के लिए रतजगा कर रहे हैं. बूढ़ाखमान, केंदुवा, बाइहातु, सोसोपी, कुदाहातु, तेतुड़ी पोसी, जोड़ापोखर, कुदरीझोर, कोलयसाही, पुंडीगुटू, राखासाई, नयागांव आिद के लोग रतजगा कर रहे हैं. हाथियों की डर से क्षेत्र में शाम होते हुए घरों में दुबक जा रहे हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola