शहर में रात 12 बजे तक नो इंट्री लाउडस्पीकर बजाने पर कार्रवाई

चाईबासा : सदर थाना परिसर में बुधवार शाम दुर्गापूजा और मुहर्रम को लेकर शांति समिति की बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता सदर अनुमंडल पदाधिकारी दीपू कुमार ने की. बैठक में एक-एक कर सभी पूजा समितियों की समस्याएं सुनी गयीं. उसके बाद एसडीओ ने संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को उक्त समस्याओं के समाधान का निर्देश दिया. […]
चाईबासा : सदर थाना परिसर में बुधवार शाम दुर्गापूजा और मुहर्रम को लेकर शांति समिति की बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता सदर अनुमंडल पदाधिकारी दीपू कुमार ने की. बैठक में एक-एक कर सभी पूजा समितियों की समस्याएं सुनी गयीं. उसके बाद एसडीओ ने संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को उक्त समस्याओं के समाधान का निर्देश दिया.
बैठक में साफ-सफाई का मुद्दा छाया रहा. शांति के सदस्यों ने जिला और पुलिस प्रशासन को कई सुझाव भी दिये. एसडीओ श्री कुमार ने दुर्गापूजा और मुहर्रम सौहार्द पूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की. उन्होंने कहा कि शहर में दुर्गापूजा को देखते हुए शहर में रात्रि 12 बजे तक नो इंट्री रहेगी. एसडीओ ने पूजा समितियों से पूजा के दौरान रात में निर्धारित सीमा के अंदर ही लाउडस्पीकर का प्रयोग करने की हिदायत देते हुए निर्धारित समय के बाद लाउडस्पीकर बजाते पाने पर संबंधित पूजा समितियों के अधिकारियों पर कार्रवाई की चेतावनी भी दी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




