डॉ आरएन महतो बने एलबीएसएम कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य

Updated at : 14 Sep 2017 4:41 AM (IST)
विज्ञापन
डॉ आरएन महतो बने एलबीएसएम कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य

चाईबासा : कोल्हान विश्वविद्यालय प्रशासन ने बुधवार को एलबीएसएम कॉलेज जमशेदपुर के प्रभारी डॉ आरएन महतो को प्रभारी प्राचार्य पद पर प्रतिनियुक्ति की अधिसूचना जारी कर दी. बुधवार को एलबीएसएम कॉलेज के छात्र प्रतिनिधि के नेतृत्व में दर्जनों छात्र-छात्राओं ने विवि पहुंचकर विरोध किया. छात्र प्रतिनिधियों विवि मुख्यालय में तालांबदी करने की तैयारी में थे. […]

विज्ञापन

चाईबासा : कोल्हान विश्वविद्यालय प्रशासन ने बुधवार को एलबीएसएम कॉलेज जमशेदपुर के प्रभारी डॉ आरएन महतो को प्रभारी प्राचार्य पद पर प्रतिनियुक्ति की अधिसूचना जारी कर दी. बुधवार को एलबीएसएम कॉलेज के छात्र प्रतिनिधि के नेतृत्व में दर्जनों छात्र-छात्राओं ने विवि पहुंचकर विरोध किया. छात्र प्रतिनिधियों विवि मुख्यालय में तालांबदी करने की तैयारी में थे. लेकिन विरोध आरंभ होने से पूर्व ही प्रतिकुलपति डॉ रंजीत सिंह ने अधिसूचना जारी करने का निर्देश जारी कर दिया.

छात्र प्रतिनिधियों ने विवि प्रशासन से मांग की कि डॉ कंचन माला को विवि ने मौखिक रूप से प्रभारी पद से हटाने का निर्देश दिया है, लेकिन अभी तक लिखित अधिसूचना जारी नहीं की गयी. डॉ कंचन माला अभी तक एलबीएसएम कॉलेज में प्रभारी पद पर बनी हुई हैं तथा डॉ महतो को पद देने से इनकार कर रही हैं. छात्र प्रतिनिधियों ने विवि प्रशासन पर छात्रहित में कार्य नहीं करने का आरोप लगाया. बाद में छात्र प्रतिनिधियों एवं प्रतिकुलपति के बीच वार्ता हुई, जिसके बाद उन्होंने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola