ग्वालापट्टी में भैंस बेचकर शुरू हुई थी दुर्गापूजा

चाईबासा : चाईबासा के ग्लावापट्टी में वर्ष 2001 में भैंस बेचकर दुर्गापूजा की शुरुआत की गयी थी. इस बार 17वां साल पूजा हो रही है. समिति के विजय यादव ने बताया कि उन्होंने पहले गणेश पूजा शुरू की. उन्हें रात में मां दुर्गा का स्वप्न आया. उस समय श्री यादव की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं […]
चाईबासा : चाईबासा के ग्लावापट्टी में वर्ष 2001 में भैंस बेचकर दुर्गापूजा की शुरुआत की गयी थी. इस बार 17वां साल पूजा हो रही है. समिति के विजय यादव ने बताया कि उन्होंने पहले गणेश पूजा शुरू की. उन्हें रात में मां दुर्गा का स्वप्न आया. उस समय श्री यादव की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी. उनके पास तीन भैंस थी. इसमें से एक दुधारू थी.
वह किसी तरह से भैंस का दूध बेचकर परिवार चलाते थे. मां दुर्गा का स्वप्न के बाद वे काफी चिंतित हो गये. श्री यादव ने दुधारू भैंस को 20 हजार रुपये में बेचा. इसके बाद दुर्गापूजा की. उन्होंने बताया कि इस साल पूजा में 1 लाख 60 हजार रुपये बजट है. पंडाल में सीसीटीवी कैमरे और स्वच्छता पर विशेष ध्यान रहेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




