नाइन स्टार ने टीपी पंचायत को 1-0 से हराया

चाईबासा : सिंहभूम स्पोर्ट्स एसोसिएशन मैदान में आयोजित व मिसेज देवका बाई भेलजी द्वारा प्रयोजित बी डिवीजन लीग मैच में शुक्रवार को नाइन स्टार, पताहातु का मुकाबला टीपी पंचायत टीम से हुआ. इसमें नाइन स्टार पताहातु ने टीपी पंचायत की टीम को संघर्षपूर्ण मुकाबले में 1-0 से पराजित किया. मैच के पहले हाफ के 28वें […]
चाईबासा : सिंहभूम स्पोर्ट्स एसोसिएशन मैदान में आयोजित व मिसेज देवका बाई भेलजी द्वारा प्रयोजित बी डिवीजन लीग मैच में शुक्रवार को नाइन स्टार, पताहातु का मुकाबला टीपी पंचायत टीम से हुआ. इसमें नाइन स्टार पताहातु ने टीपी पंचायत की टीम को संघर्षपूर्ण मुकाबले में 1-0 से पराजित किया. मैच के पहले हाफ के 28वें मिनट में नाइन स्टार पताहातु के जर्सी नंबर 12 दामु होनहागा द्वारा किये गये गोल की बदौलत टीम विजयी रही.
52वें मिनट में टीपी पंचायत टीम के जर्सी नंबर 15 संतोष बोयपाई को रफ खेल के लिए रेफरी ने यलो कार्ड दिखाया. मैच का संचालन मानकी कुदादा, एहसासुल हक, सुनील महतो व कृष्णा टोप्पो ने किया. मैच के दौरान अनिल लकड़ा, अर्जुन बानरा, पतरस लुगुन आदि उपस्थित थे. शनिवार को ओएफए नदी पार का मुकाबला यूनाइटेड क्लब, कांडे चिरूबासा के बीच तीन बजे से खेला जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




