सोनुवा व बंदगांव में नक्सलियों ने फहराया काला झंडा, पोस्टरबाजी

सोनुवा/बंदगांव : नक्सली संगठन भाकपा माओवादी ने बीते सोमवार देर रात सोनुवा व बंदगांव के विभिन्न स्थानों पर काला झंडा फहराया. वहीं बैनर व पोस्टर लगा कर आजादी का जश्न मनाने का बहिष्कार किया. नक्सलियों ने सोनुवा के प्रोजेक्ट बालिका उच्च विद्यालय, मध्य विद्यालय झिंगामारचा, पनसुवां स्थित बांसकटा साप्ताहिक बाजार स्थल, बंदगांव अंतर्गत नकटी, पोगला, […]
सोनुवा/बंदगांव : नक्सली संगठन भाकपा माओवादी ने बीते सोमवार देर रात सोनुवा व बंदगांव के विभिन्न स्थानों पर काला झंडा फहराया. वहीं बैनर व पोस्टर लगा कर आजादी का जश्न मनाने का बहिष्कार किया. नक्सलियों ने सोनुवा के प्रोजेक्ट बालिका उच्च विद्यालय, मध्य विद्यालय झिंगामारचा,
पनसुवां स्थित बांसकटा साप्ताहिक बाजार स्थल, बंदगांव अंतर्गत नकटी, पोगला, कंसरा, कंकुवा आदि क्षेत्रों के विद्यालयों में काला झंडा फहराने के साथ बैनर व पर्चे फेंके गये. इससे ग्रामीणों दहशत है. सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस व सीआरपीएफ टीम पहुंची. काला झंडा, बैनर व पोस्टर जब्त कर लिया. पोस्टर व बैनरों में मोदी सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ जन आंदोलन करने आदि बातें लिखी गयी थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




