बाइक के धक्के से युवक की मौत
Updated at : 02 Aug 2017 9:23 AM (IST)
विज्ञापन

आनंदपुर के भालडुंगरी चौक पर साइकिल सवार को मारी टक्कर मृतक अभिराम केरकेट्टा कोलबमड़ी गांव का निवासी था मनोहरपुर/आनंदपुर . आनंदपुर थाना अंतर्गत भालडुंगरी चौक पर मंगलवार देर शाम बाइक व साइकिल में आमने-सामने की टक्कर में साइकिल सवार की मौत हो गयी, जबकि बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया. मृतक की पहचान […]
विज्ञापन
आनंदपुर के भालडुंगरी चौक पर साइकिल सवार को मारी टक्कर
मृतक अभिराम केरकेट्टा कोलबमड़ी गांव का निवासी था
मनोहरपुर/आनंदपुर . आनंदपुर थाना अंतर्गत भालडुंगरी चौक पर मंगलवार देर शाम बाइक व साइकिल में आमने-सामने की टक्कर में साइकिल सवार की मौत हो गयी, जबकि बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया.
मृतक की पहचान अभिराम केरकेट्टा के तौर पर हुई है जो कोलबमड़ी गांव का निवासी था, जबकि घायल बाइक सवार की पहचान नहीं हो सकी है. वह फिलहाल बोल पाने की स्थिति में नहीं है. उसकी आंख, चेहरे व जबड़े में गंभीर चोट आयी है. घटना करीब सात बजे की है. बाइक (जेएच 06 जी/4686) पर सवार युवक ने सामने से आ रहे साइकिल सवार जोरदार टक्कर मार दी.दुर्घटना में अभिराम के सिर पर गंभीर चोट आयी जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गयी.
मौके पर पहुंची आनंदपुर पुलिस ने घायल बाइक सवार को मनोहरपुर सीएचसी में दाखिल करवाया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद उसे रेफर कर दिया गया. दूसरी ओर पुलिस शव को कब्जे मे लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




