बड़बिल में दीवार में दबने से वृद्धा की मौत, कोटगढ़ में दर्जनों कच्चे मकान ढहे, गुवा में कारो का पुल डूबा

Updated at : 27 Jul 2017 6:04 AM (IST)
विज्ञापन
बड़बिल में दीवार में दबने से वृद्धा की मौत, कोटगढ़ में दर्जनों कच्चे मकान ढहे, गुवा में कारो का पुल डूबा

आपदा. लगातार बारिश से पश्चिम सिंहभूम के कई इलाकों में भारी क्षति, निचले क्षेत्र में रहने वालों की परेशानी बढ़ी चार-पांच दिनों से लगातार हो रही बारिश से पश्चिमी सिंहभूम सहित कोल्हान में जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है. बड़बिल थाना व नगरपालिका के वार्ड संख्या 15 के ताराणी मंदिर के पास घर की […]

विज्ञापन

आपदा. लगातार बारिश से पश्चिम सिंहभूम के कई इलाकों में भारी क्षति, निचले क्षेत्र में रहने वालों की परेशानी बढ़ी

चार-पांच दिनों से लगातार हो रही बारिश से पश्चिमी सिंहभूम सहित कोल्हान में जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है. बड़बिल थाना व नगरपालिका के वार्ड संख्या 15 के ताराणी मंदिर के पास घर की मिट्टी दीवार गिरने से वृद्धा की मौत हो गयी. वहीं नोवामुंडी में मिट्टी के दर्जनों मकान जमींदोज हो गये. सिर छिपाने के लिए पड़ोसियों के यहां शरण ले रहे हैं.

कोटगढ़ के पान टोला निवासी चक्रपानी पान का मकान बारिश में जमींदोज हो गया. मंगलवार रात हुई बारिश में गुवा के कारो व बोकना नदी पर बनी पुल भारी बारिश के कारण डूब गया. मेघाहातुबुरू स्थित सामुदायिक भवन का गार्ड वाल बह गया. बुधवार की सुबह बड़ाजामदा के निचले क्षेत्रों के कुछ घरों में पानी घुस गया. इसके कारण लोगों में खलबली मच गयी. जगन्नाथपुर मुख्य सड़क पर रंगामाटी गांव में बारिश के कारण एक विशालकाय पीपल का वृक्ष सड़क पर गिर गया. इससे सड़क जाम हो गया. सावधानी के लिए सदर प्रखंड प्रशासन ने बुधवार को रोरो नदी में किनारे बैरीकेटिंग की.

घर में सोयी थी वृद्धा, गिर गयी दीवार

दीवार के नीचे मुर्गा-मुर्गी व बर्तन भी दबे

बड़बिल : चार दिनों से हो रही लगातार बारिश में घर की दीवार गिरने से उसमें दबकर 70 वर्षीय वृद्धा की मौत हो गयी. घटना मंगलवार रात की है. इसकी जानकारी बुधवार सुबह हुई, जब उसका नाती जगाने गया. दरवाजा नहीं खुला. घटना बड़बिल थाना व नगरपालिका के वार्ड संख्या 15 के ताराणी मंदिर के पास की है. जानकारी के अनुसार चाढ़ा मुंडा की पत्नी सीता गागराई (70) रात को खाना खाकर सो गयी. सुबह साढ़े सात बजे उनका 31 वर्षीय नाती अपनी नानी को जगाने के लिए दरवाजा खटखटाने लगा. नानी ने दरवाजा नहीं खोला. घर के पीछे जा कर देखा, तो मिट्टी की दीवार गिर गयी थी. उसके नीचे उसकी नानी सीता दबी थी. दीवार के नीचे दब कर घर के मुर्गी और मुर्गा भी दबे हुए हैं. बड़बिल पुलिस और बड़बिल नपा के कार्यकारी अधिकारी पहुंचे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola