पिस्तौल सटाकर 13 हजार नगद व आठ मोबाइल लूटे

Updated at : 25 Jul 2017 6:02 AM (IST)
विज्ञापन
पिस्तौल सटाकर 13 हजार नगद व आठ मोबाइल लूटे

नोवामुंडी : नोवामुंडी मुख्य सड़क पर रविवार की रात करीब 9:45 बजे मुख्य सड़क पर तीन नकाबपोश बदमाशों ने कनपटी पर पिस्तौल सटाकर स्कूटी सवार शबीर व शमशाद (मोबाइल दुकानदार) से 13 हजार रुपये नगद व 56 हजार रुपये के आठ मोबाइल लूट लिये. नोवामुंडी बाजार स्थित मोबाइल दुकान बंद कर दोनों भाई सबीर व […]

विज्ञापन

नोवामुंडी : नोवामुंडी मुख्य सड़क पर रविवार की रात करीब 9:45 बजे मुख्य सड़क पर तीन नकाबपोश बदमाशों ने कनपटी पर पिस्तौल सटाकर स्कूटी सवार शबीर व शमशाद (मोबाइल दुकानदार) से 13 हजार रुपये नगद व 56 हजार रुपये के आठ मोबाइल लूट लिये. नोवामुंडी बाजार स्थित मोबाइल दुकान बंद कर दोनों भाई सबीर व शमशाद स्कूटी से टिस्को की बालीझरण कैंप स्थित अपने क्वार्टर जा रहे थे. इसी बीच मेन रोड से टिस्को जाने वाली पक्की सड़क पर चढ़ते वक्त लुटेरों ने स्कूटी रोक दी.

पांच मिनट में लूट की वारदात को अंजाम देकर पैदल ही जंगल स्थित नाला तरफ घुस गये. इस मामले में नोवामुंडी पुलिस ने मामला दर्ज कर अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए कई ठिकानों पर छापेमारी कर रही है. दुकानदार ने एक लुटेरा को पहचानने की बात कही है. उसने कहा एक लुटेरा हमेशा दुकान में आना जाना करता था. लुटेरों ने जो मोबाइल लूटा है. वह इस्तेमाल किया रहा था. दोनों सैमसंग सेट था. दो वीवो सेट था. चार मोबाइल सेट हजार -हजार रुपये का था. चारों मोबाइल सेट का आइइएमआइ नंबर के आधार पर पुलिस लोकेशन ट्रेस कर रही है.

पांच मिनट में तीन अपराधियों ने दिया घटना को अंजाम
पैदल ही नाला की तरफ भाग गये अपराधी
बैग लूटने के दौरान हुई छीना-झपटी
लुटेरों ने चढ़ाई पर रुकवायी स्कूटी
बारिश होने के कारण सड़क था सन्नाटा
थाने में तीन के खिलाफ मामला दर्ज
एक लुटेरे को दुकानदार ने पहचाना
पांच मिनट में तीन अपराधियों ने दिया घटना को अंजाम
पैदल ही नाला की तरफ भाग गये अपराधी
बैग लूटने के दौरान हुई छीना-झपटी
लुटेरों ने चढ़ाई पर रुकवायी स्कूटी
बारिश होने के कारण सड़क था सन्नाटा
थाने में तीन के खिलाफ मामला दर्ज
एक लुटेरे को दुकानदार ने पहचाना
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola