गुवा में सेल साइडिंग की रेल लाइन डूबने से अधिकारी हुए परेशान

गुवा : सेल गुवा अयस्क खदान की रेल साइडिंग की रेल लाइन डूबने से सेल अधिकारियों की परेशानी बढ़ गयी है. लाइन पर पानी जमा होने से रेलवे ड्राइवरों ने उक्त लाइन पर गाड़ी नहीं चलाने का निर्णय लिया है. डूबी रेल लाइन पर गाड़ी चलाने से इंजन और मालगाड़ी के लिए खतरा हो सकता […]
गुवा : सेल गुवा अयस्क खदान की रेल साइडिंग की रेल लाइन डूबने से सेल अधिकारियों की परेशानी बढ़ गयी है. लाइन पर पानी जमा होने से रेलवे ड्राइवरों ने उक्त लाइन पर गाड़ी नहीं चलाने का निर्णय लिया है. डूबी रेल लाइन पर गाड़ी चलाने से इंजन और मालगाड़ी के लिए खतरा हो सकता है. साइडिंग की दूसरा लाइन पूरी तरह डूब चुकी है.
परिवहन ठप्प होने से सेल की गुवा खान का कामकाज भी प्रभावित हुअा है. इसके अलावा साडडिंग की मेन रेल लाइन के किनारे से मिट्टी गिरने लगी है. सेल अधिकरी रेल लाइन के किनारे की मिट्टी की मरम्मत करने में लगे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




