अवैध शराब अड्डे ध्वस्त

अपराधियों व शराब पर पुलिस ने कसा शिकंजा चाईबासा : आबकारी विभाग व सदर पुलिस की अलग-अलग छापेमारी में अवैध शराब के साथ दो लोगों को पकड़े गये. आबकारी विभाग ने जगन्नाथपुर के करली, बांसकाटा, छनपदा आदि स्थानों पर अवैध रूप से संचालित 11 शराब भट्ठियों को ध्वस्त किया. मामले में छनपदा निवासी फागु गोप […]
अपराधियों व शराब पर पुलिस ने कसा शिकंजा
चाईबासा : आबकारी विभाग व सदर पुलिस की अलग-अलग छापेमारी में अवैध शराब के साथ दो लोगों को पकड़े गये. आबकारी विभाग ने जगन्नाथपुर के करली, बांसकाटा, छनपदा आदि स्थानों पर अवैध रूप से संचालित 11 शराब भट्ठियों को ध्वस्त किया. मामले में छनपदा निवासी फागु गोप को गिरफ्तार किया गया है.
विभाग ने 130 लीटर अवैध चूल्हा शराब, 2100 किलो जावा महुआ तथा शराब बनाने के उपकरण जब्त किये है. जब्त समानों की कीमत 23,600 आंकी गयी है. दूसरी ओर सदर पुलिस द्वारा पाताहातु मोहल्ले में छापामारी कर अवैध शराब बेचने वाले सुनील कुजूर को गिरफ्तार किया गया है. उसके पास से चार बीयर, 200 लीटर देशी शराब तथा 26 पाउच जब्त किया गया है. दोनों आरोपियों को आज जेल भेज दिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




