स्थायी शिक्षकों की नियुक्ति होते ही हटाये जायेंगे गेस्ट शिक्षक

Updated at : 02 Jul 2017 12:24 AM (IST)
विज्ञापन
स्थायी शिक्षकों की नियुक्ति होते ही हटाये जायेंगे गेस्ट शिक्षक

विवि में गेस्ट शिक्षकों की नियुक्ति शर्तों के आधार पर एचआरडी ने विवि प्रशासन को भेजा पत्र, गेस्ट शिक्षकों को प्रत्येक क्लास 600 रुपये की दर से होगा भुगतान चाईबासा : कोल्हान विश्वविद्यालय में गेस्ट शिक्षकों की नियुक्ति शर्तों के आधार पर होगी. प्रत्येक साल सभी शिक्षकों की सेवा का नवीकरण होगा. इसके अलावा यदि […]

विज्ञापन

विवि में गेस्ट शिक्षकों की नियुक्ति शर्तों के आधार पर

एचआरडी ने विवि प्रशासन को भेजा पत्र, गेस्ट शिक्षकों को प्रत्येक क्लास 600 रुपये की दर से होगा भुगतान
चाईबासा : कोल्हान विश्वविद्यालय में गेस्ट शिक्षकों की नियुक्ति शर्तों के आधार पर होगी. प्रत्येक साल सभी शिक्षकों की सेवा का नवीकरण होगा. इसके अलावा यदि सरकार स्थायी शिक्षकों की नियुक्ति करती है, तो सभी गेस्ट शिक्षकों को बिना कारण बताये हटा दिया जायेगा. शनिवार को विश्वविद्यालय को एचआरडी का एक पत्र प्राप्त हुआ. पत्र में सरकार ने स्पष्ट रूप से कहा है कि नियुक्ति से पहले शिक्षकों को सारी जानकारी दे दी जाये. उसके बाद ही नियुक्ति प्रक्रिया आरंभ की जाये.
साक्षात्कार की प्रक्रिया लगभग समाप्त हो चुकी है. जल्द ही साक्षात्कार के परिणाम जारी किये जायेंगे. तत्पश्चात चयनित अभ्यर्थियों को कॉलेजों में योगदान कराया जायेगा. शिक्षकों को मानदेय क्लास के आधार पर दिया जायेगा. गेस्ट शिक्षकों को प्रत्येक क्लास 600 रुपये की दर से व अधिकतम 36 हजार रुपये प्रत्येक माह भुगतान किया जायेगा.
सरकार के आदेश के अनुसार ही गेस्ट शिक्षकों की नियुक्ति की जायेगी. स्थायी शिक्षकों के बहाल होते ही सभी गेस्ट शिक्षकों की सेवा समाप्त कर दी जायेगी. साक्षात्कार संपन्न होते ही एक साथ परिणाम जारी किये जायेंगे.
डॉ एनके सिंह, कुलसचिव, कोल्हान विवि
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola