चलती ट्रेन में चढ़ रहे यात्री का पैर फिसला, गंभीर

Updated at : 07 Jun 2017 5:27 AM (IST)
विज्ञापन
चलती ट्रेन में चढ़ रहे यात्री का पैर फिसला, गंभीर

चाईबासा : डांगुवापोसी रेल थानांतर्गत सिंहपोखरिया रेलवे स्टेशन पर चलती ट्रेन में दौड़ कर चढ़ने के दौरान यात्री राज कुमार चौधरी गिर गया. उसके सिर में गंभीर चोट लगी है. जानकारी के अनुसार टाटा-गुवा पैंसेजर से राजू चौधरी (32) अपने परिवार के साथ टाटा से गुवा जा रहा था. वह ओड़िशा के बोलानी का रहनेवाला […]

विज्ञापन

चाईबासा : डांगुवापोसी रेल थानांतर्गत सिंहपोखरिया रेलवे स्टेशन पर चलती ट्रेन में दौड़ कर चढ़ने के दौरान यात्री राज कुमार चौधरी गिर गया. उसके सिर में गंभीर चोट लगी है. जानकारी के अनुसार टाटा-गुवा पैंसेजर से राजू चौधरी (32) अपने परिवार के साथ टाटा से गुवा जा रहा था. वह ओड़िशा के बोलानी का रहनेवाला है.

उन्होंने बताया कि सिंहपोखरिया स्टेशन पर ट्रेन कुछ देर के लिए रूकी. वह पानी लाने के लिए प्लेटफॉर्म पर उतरा था. वह बोतल में पानी लेकर आ रहा था. उसी समय ट्रेन खुल गयी. वह दौड़कर ट्रेन पर चढ़ने लगा. उसका पैर फिसल जाने से वह गिर गया. उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया.

टाटा से गुवा अपने परिवार के साथ जा रहा था
पानी लेने के लिए सिंहपोखरिया में उतरा था
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola