दो लाख के पुराने नोट के साथ एक हिरासत में
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 25 Nov 2016 7:59 AM
सिमडेगा. बांसजोर में वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक व्यक्ति को दो लाख रुपये पुराने नोट के साथ हिरासत में लिया है. जानकारी के मुताबिक सिमडेगा थाना के तामड़ा निवासी मरियानुस डुंगडुंग मोटरसाइकिल (ओडी 14एफ 8082) से सिमडेगा की ओर आ रहा था. इसी क्रम में बांसजोर ओपी प्रभारी सुशील कुमार के नेतृत्व में […]
सिमडेगा. बांसजोर में वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक व्यक्ति को दो लाख रुपये पुराने नोट के साथ हिरासत में लिया है. जानकारी के मुताबिक सिमडेगा थाना के तामड़ा निवासी मरियानुस डुंगडुंग मोटरसाइकिल (ओडी 14एफ 8082) से सिमडेगा की ओर आ रहा था.
इसी क्रम में बांसजोर ओपी प्रभारी सुशील कुमार के नेतृत्व में चलाये जा रहे वाहन चेकिंग अभियान के दौरान उसके मोटरसाइकिल से दो लाख रुपया पुराना नोट बरामद किया गया. बरामद नोट में 199 नोट एक हजार के एवं दो नोट पांच सौ के हैं. पुलिस उक्त व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. मरियानुस डुंगडुंग वर्तमान में लक्ष्मी मार्केट ,टांगरपाली जिला सुंदरगढ़ ओड़िशा में रहता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










