आस्था का केंद्र है मां बाघचंडी मंदिर
Updated at : 30 Sep 2016 7:22 AM (IST)
विज्ञापन

सिमडेगा के अलावा सिंहभूम, गुमला व लोहरदगा जिले के भक्त आते हैं दर्शन के लिए बानो. कोलेबिरा -मनोहरपुर स्टेट हाइवें में कल्हाटोली गांव में स्थित बाघचंडी मंदिर आस्था का प्रीतक है.मंदिर में रोजाना सैकड़ों श्रद्धालु पूजा- अर्चना करते हैं. कोलेबिरा से 15 किमी व लचरागढ़ से छह किमी की दूरी पर स्थित बाघचंडी मंदिर में […]
विज्ञापन
सिमडेगा के अलावा सिंहभूम, गुमला व लोहरदगा जिले के भक्त आते हैं दर्शन के लिए
बानो. कोलेबिरा -मनोहरपुर स्टेट हाइवें में कल्हाटोली गांव में स्थित बाघचंडी मंदिर आस्था का प्रीतक है.मंदिर में रोजाना सैकड़ों श्रद्धालु पूजा- अर्चना करते हैं. कोलेबिरा से 15 किमी व लचरागढ़ से छह किमी की दूरी पर स्थित बाघचंडी मंदिर में मंगलवार व शनिवार को भक्तों का तांता लगे रहता है. मंदिर में स्थित मां दुर्गा की अाराधना करने से मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है. मंदिर में पूजा करने के लिए कोलेबिरा, सिमडेगा, जलडेगा, बानो व लचरागढ़ के श्रद्धालु आते हैं. महीना में यहां कई लोग मनोवांछित फल की प्राप्ति के लिए बकरे की बलि भी देते हैं. मंदिर के इतिहास के बारे में जानकार बताते हैं कि यहां लोग मनोवांछित फल की प्राप्ति के लिए आते हैं. पहले मंदिर की स्थिति खराब थी, लेकिन लचरागढ़ के ग्रामीणों ने पहल करते हुए भव्य मंदिर का निर्माण कराया है.
मंदिर की देखभाल के लिए समिति का गठन किया गया है. मंदिर के पुजारी ने बताया कि मंदिर के विकास के लिए स्थानीय लोगों के आलावा कोलेबिरा, बानो व जलडेगा के लोग सहयोग करते हैं. इस बार से मंदिर में लोगों के ठहरने के लिए प्रबंध करने की पहल की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




