सिमडेगा में बंद असरदार

Published at :17 Dec 2013 4:18 AM (IST)
विज्ञापन
सिमडेगा में बंद असरदार

दुकानें बंद रही एवं यात्री वाहन नहीं चले, 60 लाख का व्यवसाय प्रभावित सिमडेगा : उग्रवादी संगठन जनहित क्रांति पार्टी द्वारा आहूत बंद का सिमडेगा में व्यापक असर रहा. सभी दुकानें सुबह से ही बंद रही तथा यात्री वाहन नहीं चले. बस स्टैंड में सन्नाटा पसरा रहा. सड़कें वीरान रही. सरकारी दफ्तर खुले रहे, किंतु […]

विज्ञापन

दुकानें बंद रही एवं यात्री वाहन नहीं चले, 60 लाख का व्यवसाय प्रभावित

सिमडेगा : उग्रवादी संगठन जनहित क्रांति पार्टी द्वारा आहूत बंद का सिमडेगा में व्यापक असर रहा. सभी दुकानें सुबह से ही बंद रही तथा यात्री वाहन नहीं चले. बस स्टैंड में सन्नाटा पसरा रहा. सड़कें वीरान रही. सरकारी दफ्तर खुले रहे, किंतु लोगों की उपस्थिति काफी कम रही.

कार्यालयों में भी सन्नाटा पसरा रहा. स्कूल कॉलेज खुले रहे, किंतु दूर दराज से आने वाली विद्यार्थी अनुपस्थित रहे. बंद के कारण कचहरी परिसर में भी कम भीड़ देखी गयी. बंद का असर साप्ताहिक हाट बाजारों पर भी पड़ा. यात्री वाहन नहीं चलने के कारण यात्रियों को इधर उधर भटकते देखा गया.

जिसका लाभ टेंपो व अन्य छोटे वाहनों ने उठाया. बंद के कारण लगभग 60 लाख का व्यवसाय प्रभावित हुआ. जिले के विभिन्न प्रखंडों कोलेबिरा, बानो, जलडेगा, बांसजोर, बोलबा, ठेठइटांगर, कुरडेग, केरसई, पाकरटांड़ प्रखंड में भी बंद का असर देखा गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola