वज्रपात से एक ही घर की दो महिला की मौत

Updated at : 27 May 2015 8:06 PM (IST)
विज्ञापन
वज्रपात से एक ही घर की दो महिला की मौत

सिमडेगा. वज्रपात के कारण दो महिलाओं की दर्दनाक मौत हो गयी. घटना पाकरटांड़ प्रखंड के सिकरियाटांड़ स्थित सैंडीह टोली में बुधवार को तीन बजे के करीब घटी. घटना के संबंध में मिली जानकारी के मुताबिक सैंडीह निवासी एक ही घर की दो महिलाएं 40 वर्षीय मुक्ता तिर्की तथा 62 वर्षीय कलारा तिर्की सब्जी के खेत […]

विज्ञापन

सिमडेगा. वज्रपात के कारण दो महिलाओं की दर्दनाक मौत हो गयी. घटना पाकरटांड़ प्रखंड के सिकरियाटांड़ स्थित सैंडीह टोली में बुधवार को तीन बजे के करीब घटी. घटना के संबंध में मिली जानकारी के मुताबिक सैंडीह निवासी एक ही घर की दो महिलाएं 40 वर्षीय मुक्ता तिर्की तथा 62 वर्षीय कलारा तिर्की सब्जी के खेत में काम कर रही थी.

इसी क्रम में तीन बजे के करीब तेज आंधी के साथ बारिश शुरू हो गयी. बारिश के दौरान ही वज्रपात हुआ. वज्रपात की चपेट में मुक्ता तिर्की तथा कलारा तिर्की आ गयी. वज्रपात के कारण सब्जी खेत में स्थित एक पानी मोटर पंप भी जल कर राख हो गया. घटना के बाद गांव में मातम छाया हुआ है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola