कटे होंठ व तालू का होगा मुफ्त ऑपरेशन

Published at :06 Aug 2013 2:54 AM (IST)
विज्ञापन
कटे होंठ व तालू का होगा मुफ्त ऑपरेशन

सिमडेगा : कटे होंठ व तालू के मरीजों को नि:शुल्क इलाज किया जायेगा. ऑपरेशन के माध्यम से उक्त लोगों को ठीक किया जायेगा. सोमवार को स्वयं सेवी संस्था द स्माइलट्रेन के तत्वावधान में सदर अस्पताल परिसर में जांच शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में नौ लोगों को ऑपरेशन हेतु चिह्न्ति किया गया. इस संबंध […]

विज्ञापन

सिमडेगा : कटे होंठ तालू के मरीजों को नि:शुल्क इलाज किया जायेगा. ऑपरेशन के माध्यम से उक्त लोगों को ठीक किया जायेगा. सोमवार को स्वयं सेवी संस्था स्माइलट्रेन के तत्वावधान में सदर अस्पताल परिसर में जांच शिविर का आयोजन किया गया.

शिविर में नौ लोगों को ऑपरेशन हेतु चिह्न्ति किया गया. इस संबंध में संस्था के पीआरओ अंशु सिन्हा ने बताया कि चयनित मरीजों का ऑपरेशन बजरा इटकी रोड, आइटीआइ बस स्टैंड के निकट स्थित देवकमल हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर में डॉ अनंत सिन्हा द्वारा किया जायेगा. इस दौरान मरीजों के रहने, खाने एवं दवा आदि की व्यवस्था संस्था द्वारा की जायेगी.

उन्होंने कहा कि मरीजों को अस्पताल में कोई फीस नहीं लगेगा तथा हर सुविधा उन्हें मुहैया करायी जायेगी. शिविर में मुख्य रूप से संस्था के रविंद्र कुमार, सदर अस्पताल जिला कार्यक्रम समन्वयक हाकिम प्रधाल, अरुण कुमार कोंगाड़ी, देवनीश खलखो आदि उपस्थित थे. संस्था के अंशु सिन्हा ने बताया कि अगला शिविर 26 अगस्त को आयोजित किया जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola