बोलबा में युवक की गोली मार कर हत्या

Published at :25 Jul 2013 3:13 AM (IST)
विज्ञापन
बोलबा में युवक की गोली मार कर हत्या

सिमडेगा : बोलबा थाना क्षेत्र के कुंदुरमुंडा टेंपुटोली में अपराधियों ने एक व्यक्ति को गोली मार कर व पत्थर से कुचल कर हत्या कर दी. टेंपोटोली निवासी 35 वर्षीय दिनेश प्रधान मंगलवार की रात्रि लगभग दस बजे अपने घर में था. इसी क्रम में हथियार से लैस अपराधी वहां पहुंचे तथा दिनेश प्रधान को घर […]

विज्ञापन

सिमडेगा : बोलबा थाना क्षेत्र के कुंदुरमुंडा टेंपुटोली में अपराधियों ने एक व्यक्ति को गोली मार कर पत्थर से कुचल कर हत्या कर दी. टेंपोटोली निवासी 35 वर्षीय दिनेश प्रधान मंगलवार की रात्रि लगभग दस बजे अपने घर में था.

इसी क्रम में हथियार से लैस अपराधी वहां पहुंचे तथा दिनेश प्रधान को घर से बाहर निकाल कर गोली मार कर हत्या कर दी. घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी फरार हो गयी. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस घटना स्थल पहुंची तथा शव को अपने कब्जे में कर अंत्यपरीक्षण के लिए सदर अस्पताल भेज दिया.

हत्या की जिम्मेवारी अपराधी संगठन पहाड़ी चीता ने ली है. संगठन के प्रमुख लेले साहू ने दूरभाष पर बताया कि दिनेश प्रधान पुलिस की मुखबिरी करता था. उसने यह भी कहा कि संगठन के पूर्व प्रमुख दिलीप साहू को मरवाने में उसका हाथ था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola