सिमडेगा में दो की गला रेत कर हत्या

ठेठइटांगर (सिमडेगा) : ठेठइटांगर के अंबापानी गिरजाटोली निवासी इसहाक टोप्पो (48) व विनीत तिर्की (50) की अपराधियों ने गला रेत कर हत्या कर दी. घटना मंगलवार रात करीब नौ बजे की है. एसपी असीम विक्रांत मिंज मौके पर पहुंचे व घटना की जानकारी ली. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया […]
ठेठइटांगर (सिमडेगा) : ठेठइटांगर के अंबापानी गिरजाटोली निवासी इसहाक टोप्पो (48) व विनीत तिर्की (50) की अपराधियों ने गला रेत कर हत्या कर दी. घटना मंगलवार रात करीब नौ बजे की है. एसपी असीम विक्रांत मिंज मौके पर पहुंचे व घटना की जानकारी ली. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है.
हत्या की जिम्मेवारी अब तक किसी आपराधिक संगठन ने नहीं ली है. जानकारी के मुताबिक, 10-12 हथियारबंद नकाबपोश अपराधी इसहाक टोप्पो के घर पहुंचे. उसे घर से उठा कर गांव के ही विनीत तिर्की के घर ले गये.
अपराधियों के कहने पर इसहाक ने विनीत को आवाज देकर घर से बाहर बुलाया. अपराधी दोनों को 500 मीटर दूर तेली बांध के समीप ले गये. वहां दोनों की हत्या कर दी और फरार हो गये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




