हाथियों ने एक घर को ध्वस्त किया

Updated at : 10 Jan 2020 12:02 AM (IST)
विज्ञापन
हाथियों ने एक घर को ध्वस्त किया

बानो : बानो प्रखंड के डुबरमुंडा गांव में हाथियों ने एक घर को ध्वस्त कर दिया. घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार डुबरमुंडा निवासी करिमनाथ बुधवार रात अपने घर में थे. इसी क्रम में हाथी आ धमके और उनके घर को पूरी तरह से ध्वस्त कर दिया. करीमनाथ किसी प्रकार अपने व अपने […]

विज्ञापन

बानो : बानो प्रखंड के डुबरमुंडा गांव में हाथियों ने एक घर को ध्वस्त कर दिया. घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार डुबरमुंडा निवासी करिमनाथ बुधवार रात अपने घर में थे. इसी क्रम में हाथी आ धमके और उनके घर को पूरी तरह से ध्वस्त कर दिया. करीमनाथ किसी प्रकार अपने व अपने परिवार वालों की जान बचाने में सफल हुए.

इस दौरान हाथियों ने दीपक गंझू,एलियानी समद,बिरसा लोहरा के घर में रखे अनाज भी खा गये. मालूम हो कि इन दिनों बानो प्रक्षेत्र में तीन अलग-अलग जगह में हाथियों के झुंड घूम रहे हैं. जिससे ग्रामीण भयभीत हैं. घटना की जानकारी होने पर वनपाल लोलस बाड़ा व वन विभाग के अन्य कर्मी वहां पहुंचे और प्रभावितों के बीच कंबल का वितरण किया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola