विद्युत की लचर व्यवस्था की जानकारी ली

कोलेबिरा : कोलेबिरा प्रखंड में विगत कई दिनों से बिजली की लचर व्यवस्था को देख कर कोलेबिरा प्रखंड कांग्रेस पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष सुनील खड़िया के नेतृत्व में ग्रामीणों का प्रतिनिधि मंडल शनिवार को कोलेबिरा पावर सब स्टेशन का दौरा किया . इस क्रम कर्मियों से बिजली की समस्या से अवगत हुए. पावर सब स्टेशन […]
कोलेबिरा : कोलेबिरा प्रखंड में विगत कई दिनों से बिजली की लचर व्यवस्था को देख कर कोलेबिरा प्रखंड कांग्रेस पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष सुनील खड़िया के नेतृत्व में ग्रामीणों का प्रतिनिधि मंडल शनिवार को कोलेबिरा पावर सब स्टेशन का दौरा किया . इस क्रम कर्मियों से बिजली की समस्या से अवगत हुए.
पावर सब स्टेशन में पदस्थापित कर्मी ने उन्हें बताया कि कोलेबिरा कामडारा के बीच 33 हजार वोल्ट के विद्युत लाइन में खराबी आ गयी है, जिसके कारण बिजली सेवा बाधित है. तकनीशियन का एक दल गया हुआ है. खराबी दुरुस्त होते ही बिजली बहाल कर दी जायेगी. इस अवसर पर रणधीर साहू, अभिषेक कुमार, समीर अहमद के अलावा अन्य लोग उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




