हत्या के आरोपी पति को आजीवन कारावास
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 12 Mar 2019 2:19 AM
सिमडेगा : प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश कुमार कमल की अदालत ने हत्या के आरोपी पति को आजीवन कारावास की सजा सुनायी है. साथ ही 10 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया. हत्या की घटना वर्ष 2015 में हुई थी. 15 नवंबर 2015 की रात बोलबा थाना क्षेत्र के अलिंगुर निवासी कौशल्या देवी अपने घर […]
सिमडेगा : प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश कुमार कमल की अदालत ने हत्या के आरोपी पति को आजीवन कारावास की सजा सुनायी है. साथ ही 10 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया. हत्या की घटना वर्ष 2015 में हुई थी. 15 नवंबर 2015 की रात बोलबा थाना क्षेत्र के अलिंगुर निवासी कौशल्या देवी अपने घर में सो रही थी.
इसी क्रम में उसका पति काशीनाथ सिंह ने साेयी अवस्था में टांगी से मार कर अपनी पत्नी कौशल्या देवी की हत्या कर दी थी. इस संबंध में बोलबा थाना में तहत मामला दर्ज किया गया था. उक्त मामले में न्यायालय में अभियोजन पक्ष से 10 गवाह पेश किये गये. गवाहों के बयान एवं दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अदालत ने काशीनाथ सिंह को दोषी पाते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनायी तथा 10 हजार रुपये का जुर्माना लगाया. जुर्माने की राशि नहीं देने पर छह माह की अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी. अभियोजन पक्ष से पीपी महेंद्र सिंह ने दलीलें दी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










