वार्षिक सम्मेलन 17 से

सिमडेगा : कुरडेग प्रखंड के खिंडा कुसियारपानी में गोंडवाना समाज का समर कैंप सह वार्षिक सम्मेलन का आयोजन 17 मई से किया गया है. सम्मेलन के दौरान समाज के कल्याण एवं विकास, शिक्षा, आर्थिक, धार्मिक एवं सांस्कृतिक स्थिति पर चर्चा की जायेगी. पांच दिवसीय इस कार्यक्रम के दौरान विभिन्न प्रकार के खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन […]
सिमडेगा : कुरडेग प्रखंड के खिंडा कुसियारपानी में गोंडवाना समाज का समर कैंप सह वार्षिक सम्मेलन का आयोजन 17 मई से किया गया है. सम्मेलन के दौरान समाज के कल्याण एवं विकास, शिक्षा, आर्थिक, धार्मिक एवं सांस्कृतिक स्थिति पर चर्चा की जायेगी. पांच दिवसीय इस कार्यक्रम के दौरान विभिन्न प्रकार के खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा.
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में परियोजना निदेशक राम सागर एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में बीडीओ सिकारीपाड़ा अमित बेसरा, मोहनाथ प्रधान, बालमुकुंद नागेश्वर, देवनंदन प्रधान, शशि प्रधान, श्याम सुंदर मरावी, प्रफुलचंद्र बेसरा, अनिता मांझी, जोगेंद्र मांझी, धममैत देवी, राजेश्वर प्रधान आदि उपस्थित रहेंगे. कार्यक्रम में अधिक से अधिक समाज के लोगों को उपस्थित रहने का आग्रह किया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




