इंदिरा आवास के रुपये से बना दिया मार्केट कांप्लेक्स

सिमडेगा: बानो प्रखंड मुख्यालय स्थित चर्च रोड में इंदिरा अावास की राशि से मार्केट कांप्लेक्स बनाने का मामला प्रकाश में आया है. मामले की जानकारी होने पर बीडीओ ने बीपीआरओ मधुसूदन पंडा को जांच करने का आदेश दिया है. इस संबंध में विजय टोपनो ने बीडीओ व डीसी सहित अन्य पदाधिकारी को ज्ञापन सौंप कर […]
ज्ञापन के अनुसार सवरुन खातून ने इंदिरा आवास को तोड़ कर मार्केट कांप्लेक्स बना दिया है. वर्ष 2017 में इंदिरा आवास का फाइनल भुगतान कर दिया गया है. मार्केट कांप्लेक्स बनाने की तिथि 2018 लिखी गयी है, जबकि अभी 2017 वर्ष बीता भी नहीं है.
इस संबंध में बीडीओ समीर खलखो से पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि मुझे भी इस बाबत शिकायती पत्र मिला है. इसकी जांच के लिए बीपीआरओ मधुसूदन पंडा को नियुक्त किया गया है. जांच कर 2-3 दिन के अंदर रिपोर्ट जमा करने को कहा गया है. जांच रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जायेगी. बीडीओ ने बताया की अंतिम भुगतान पर रोक लगा दी गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




