बानो में नशा उन्मूलन रैली

Updated at : 27 Sep 2017 10:39 AM (IST)
विज्ञापन
बानो में नशा उन्मूलन रैली

बानो: प्रखंड के विभिन्न महिला समूहों ने मंगलवार को प्रखंड मुख्यालय में नशा उन्मूलन रैली निकाली. रैली में 60 महिला मंडल की करीब 300 महिला सदस्य शामिल हुईं. रैली में बानो को नशा मुक्त प्रखंड बनाना है, हड़िया दारू बेचना बंद करो, जो शराब बेचेगा, उसका राशन कार्ड रद्द किया जायेगा आदि नारे लगाये गये. […]

विज्ञापन

बानो: प्रखंड के विभिन्न महिला समूहों ने मंगलवार को प्रखंड मुख्यालय में नशा उन्मूलन रैली निकाली. रैली में 60 महिला मंडल की करीब 300 महिला सदस्य शामिल हुईं. रैली में बानो को नशा मुक्त प्रखंड बनाना है, हड़िया दारू बेचना बंद करो, जो शराब बेचेगा, उसका राशन कार्ड रद्द किया जायेगा आदि नारे लगाये गये.

रैली प्रखंड कार्यालय से निकल कर बाजार टांड़, पेट्रोल पंप, स्टेशन रोड होते हुए बिरसा चौक पहुंची. रैली में मुखिया संजू बड़ाइक, नवमी टोपनो, सुगंधित बागे, जिलानी लुगून, विलन बागे, सुमन व पूनम के अलावा अन्य लोग शामिल थे. रैली के बाद पांच सूत्री मांगों को लेकर बीडीओ समीर खलखो को ज्ञापन सौंपा गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola