99 हजार हेक्टेयर भूमि में होगी धान की खेती

Updated at : 30 May 2017 4:52 AM (IST)
विज्ञापन
99 हजार हेक्टेयर भूमि में होगी धान की खेती

मई के अंत में सामान्य से अधिक हुई बारिश इस साल पैदावार अच्छी होगी: किसान सरायकेला : सरायकेला-खरसावां जिले में 99 हजार हेक्टेयर भूमि में धान की खेती की जायेगी. आधुनिक विधि से धान की खेती करने के लिए किसानों को जागरूक किया जा रहा है, ताकि किसानों को फसल का बेहतर पैदावार मिल सके. […]

विज्ञापन

मई के अंत में सामान्य से अधिक हुई बारिश

इस साल पैदावार अच्छी होगी: किसान
सरायकेला : सरायकेला-खरसावां जिले में 99 हजार हेक्टेयर भूमि में धान की खेती की जायेगी. आधुनिक विधि से धान की खेती करने के लिए किसानों को जागरूक किया जा रहा है, ताकि किसानों को फसल का बेहतर पैदावार मिल सके.
यह जानकारी देते हुए आत्मा के परियोजना उपनिदेशक विजय कुमार ने बताया कि जिले में 6.90 हजार हेक्टेयर भूमि में मक्का,1.39 हजार हेक्टेयर भूमि में तिलहन, 34.20 हजार हेक्टेयर भूमि में दलहन व 0.99 हजार हेक्टेयर भूमि में मोटे अनाज की खेती की जायेगी. श्री कुमार ने बताया कि विभागीय योजनाओं का लाभ किसानों तक पहुंचाने के लिए बीटीएम, एटीएम, कृषि मित्र व आर्या मित्र को किसानों से सीधा संपर्क कर कृषि भूमि की रिपोर्ट जमा करने का निर्देश दिया गया है.
वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए इस वर्ष अच्छी फसल होने का संभावना है. मई के अंत में सामान्य से अधिक बारिश किसानों के लिए लाभदायक है.
सामान्य से हुई अधिक बारिश, खेती को लाभ
मई के अंतिम सप्ताह में पूरे जिले में हुई बारिश सामान्य बारिश से अधिक है. जिले में हुई वर्षापात रिपोर्ट के अनुसार सरायकेला में औसत बारिश से 34.1 मिमी अधिक, खरसावां में 12.1 मिमी, कुचाई में 169.4 मिमी, गम्हरिया में 169.6 मिमी, राजनगर में 22.6 मिमी, चांडिल में 67.8 मिमी, नीमडीह में 83.9 मिमी, ईचागढ़ में 53.3 मिमी व कुकड़ू में 60.2 मिमी अधिक वर्षा हुई है, जो किसानों के लिए शुभ संकेत हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola