फरजी प्रमाण पत्र देकर विवाह करने वाले युवक को जेल भेजा

सरायकेला : अपने को बालिग बता व फर्जी प्रमाण पत्र दे कर चाईबासा में शादी करने वाले युवक विशाल मुखी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया गया. इस संबंध में बताया जाता है कि विशाल मुखी का सीनी के एक युवती के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था. इस बीच लड़का व लड़की दोनों घर […]
सरायकेला : अपने को बालिग बता व फर्जी प्रमाण पत्र दे कर चाईबासा में शादी करने वाले युवक विशाल मुखी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया गया. इस संबंध में बताया जाता है कि विशाल मुखी का सीनी के एक युवती के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था. इस बीच लड़का व लड़की दोनों घर से भाग गये व चाईबासा में कोर्ट मैरिज कर लिया. लड़की के घर से गायब होने पर सीनी ओपी में परिजनों ने सनहा दर्ज कराया था. पुलिस ने मामले की छान बीन करते हुए लड़की को लाने का दबाव लड़के वालों पर बनाया.
जिस पर लड़का व लड़की दोनों शादी का प्रमाण पत्र लेकर अपने परिजनों संग एसपी ऑफीस सरायकेला पहुंचे व प्रमाण पत्र दिखाया. इसी बीच चाईबासा में भी फर्जी प्रमाण पत्र दे कर शादी करने की प्राथमिकी दर्ज हुई थी. जांच में पाया गया कि गलत प्रमाण पत्र दे कर शादी की गयी है. जिस पर विशाल मुखी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




