ब्राउन शुगर के धंधे का सरगना गिरफ्तार

Updated at : 26 Apr 2017 6:27 AM (IST)
विज्ञापन
ब्राउन शुगर के धंधे का सरगना गिरफ्तार

सरायकेला : कई दिनों से फरार चल रहा ब्राउन शुगर धंधे का सरगना मुस्लिम बस्ती निवासी अमजद अली खान को आदित्यपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. इस संबंध में 19 मार्च को आदित्यपुर थाना में मामला दर्ज किया गया है. सरायकेला थाना में पत्रकारों को जानकारी देते हुए एसडीपीओ अजीत कुमार ने बताया कि अमजद […]

विज्ञापन

सरायकेला : कई दिनों से फरार चल रहा ब्राउन शुगर धंधे का सरगना मुस्लिम बस्ती निवासी अमजद अली खान को आदित्यपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. इस संबंध में 19 मार्च को आदित्यपुर थाना में मामला दर्ज किया गया है. सरायकेला थाना में पत्रकारों को जानकारी देते हुए एसडीपीओ अजीत कुमार ने बताया कि अमजद अली ब्राउन शुगर का आदी है.

वह इसकी खरीद-बिक्री भी करता है. सूचना के आधार पर विगत 19 मार्च को छापामारी करते हुए इसके घर से 12 ग्राम ब्राउन शुगर की पुडिया बरामद हुई थी, लेकिन वह भागने में सफल रहा था. उक्त अवैध धंधे में मुस्लिम बस्ती के कई लोगों की संलिप्तता पायी गयी थी और इस मामले में कुछ लोग पहले ही गिरफ्तार किये जा चुके हैं. अभी भी कुछ लोग फरार हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola