समाज में हर किसी को मिले सुरक्षित माहौल
Updated at : 26 Apr 2017 6:26 AM (IST)
विज्ञापन

अजजा-अजा अत्याचार निवारण अधिनियम पर बोले डीसी सरायकेला : जिला समाहरणालय के सभागार कक्ष में मंगलवार को ‘अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति अत्याचार निवारण अधिनियम’पर कार्यशाला का आयोजन किया गया. मौके पर उपायुक्त रमेश घोलप ने कहा अजजा-अजा पर होने वाले अत्याचारों को रोकने के लिए कानून बना है. इस कानून को और प्रभावी बनाने के […]
विज्ञापन
अजजा-अजा अत्याचार निवारण अधिनियम पर बोले डीसी
सरायकेला : जिला समाहरणालय के सभागार कक्ष में मंगलवार को ‘अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति अत्याचार निवारण अधिनियम’पर कार्यशाला का आयोजन किया गया. मौके पर उपायुक्त रमेश घोलप ने कहा अजजा-अजा पर होने वाले अत्याचारों को रोकने के लिए कानून बना है. इस कानून को और प्रभावी बनाने के लिए 14 अप्रैल-16 को संशोधन किया गया. डीसी ने कहा कि अधिनियम के अनुसार अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के सदस्यों को जाति सूचक गाली देना, उनकी जमीन पर कब्जा करना, मतदान करने नहीं देना या चुनाव लड़ने से रोकना,
सामाजिक बहिष्कार तथा उस पर झूठा आरोप लगाना या झूठा मामला दर्ज कर फंसाना दंडनीय अपराध है. डीसी ने कहा कि कार्यशाला का उद्देश्य अधिनियम के प्रति जागरूक करना है, ताकि समाज उन्हें सुरक्षित माहौल मिले. कार्यशाला को स्निग्धा अग्रवाल ने भी संबोधित किया. मौके एडीसी कुंज बिहारी पांडेय, आइटीडीए निदेशक बाल किशुन मुंडा, समाज कल्याण पदाधिकारी शिवमंगल तिवारी, डीपीओ सुरेश राय, एसडीओ संदीप दूबे, एसडीपीओ अजीत कुमार समेत कई थाना के प्रभारी उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




