5.40 करोड़ की लागत से बनेंगी दो सड़कें

Updated at : 24 Apr 2017 12:34 AM (IST)
विज्ञापन
5.40 करोड़ की लागत से बनेंगी दो सड़कें

सरायकेला : फोकस एरिया में आधारभूत संरचना के विकास के लिए कुचाई प्रखंड में पांच करोड़ चालीस लाख रुपये की लागत से दो ग्रामीण सड़कों के निर्माण की स्वीकृति दी गयी है. इसके लिए डीसी के निर्देश पर ग्रामीण विकास विभाग कार्य प्रमंडल ने निविदा प्रक्रिया शुरू कर दी है. सड़क का निर्माण पंद्रह माह […]

विज्ञापन

सरायकेला : फोकस एरिया में आधारभूत संरचना के विकास के लिए कुचाई प्रखंड में पांच करोड़ चालीस लाख रुपये की लागत से दो ग्रामीण सड़कों के निर्माण की स्वीकृति दी गयी है. इसके लिए डीसी के निर्देश पर ग्रामीण विकास विभाग कार्य प्रमंडल ने निविदा प्रक्रिया शुरू कर दी है. सड़क का निर्माण पंद्रह माह में पूरा करने का लक्ष्य दिया गया है.

कुचाई के सुदूरवर्ती गांव जोमरो से सिकरमभा तक 2.30 किमी सड़क का निर्माण 2,75,07900 रुपये एवं सिगिरडीह से सोसोकोडा तक 3.60 किमी सड़क का निर्माण 2,70,18300 रुपये की लागत से किया जायेगा. इस संबंध में डीसी रमेश घोलप ने बताया कि फोकस एरिया के विकास के तहत सड़कों के निर्माण की स्वीकृति दी गयी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola