जिले में औद्योगीकरण की असीम संभावनाएं : डीसी

Updated at : 13 Feb 2017 5:32 AM (IST)
विज्ञापन
जिले में औद्योगीकरण की असीम संभावनाएं : डीसी

सरायकेला : जिले में औद्योगीकरण की असीम संभावनाएं हैं. उद्योग के लिए खनिज संपदा से लेकर पानी, सड़क, बिजली सहित अन्य जरूरी सुविधा भी उपलब्ध है. यह बात डीसी रमेश घोलप ने जिला समाहरणालय में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कही. डीसी ने कहा कि राज्य की राजधानी में 16 व 17 फरवरी को झारखंड […]

विज्ञापन

सरायकेला : जिले में औद्योगीकरण की असीम संभावनाएं हैं. उद्योग के लिए खनिज संपदा से लेकर पानी, सड़क, बिजली सहित अन्य जरूरी सुविधा भी उपलब्ध है. यह बात डीसी रमेश घोलप ने जिला समाहरणालय में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कही. डीसी ने कहा कि राज्य की राजधानी में 16 व 17 फरवरी को झारखंड मोमेंटम का आयोजन किया गया है.

जिसमें जिले में उपलब्ध संसाधन को प्रदर्शित करने के लिए प्रोफाइल तैयार किया जा रहा है. प्रोफाइल में जिले के खनिज संपदा, उपलब्ध जमीन, यातायात एवं सड़क व रेल सुविधा के साथ कृषि क्षेत्र में पूंजी निवेश के लिए जैसे मत्स्य पालन, हल्दी खेती, फूड प्रोसेसिंग, तसर उद्योग आदि के लिए उपलब्ध सुविधा एवं संभावनाएं दर्शायी जायेगी. मौके पर डीडीसी आकांक्षा रंजन भी मौजूद थीं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola