प्राथमिकता के आधार पर समस्याओं का होगा समाधान

Updated at : 10 Jan 2017 4:53 AM (IST)
विज्ञापन
प्राथमिकता के आधार पर समस्याओं का होगा समाधान

खरसावां : खरसावां के रिडींग पंचायत में सांसद कड़िया मुंडा ने पार्टी कार्यकर्ता व ग्रामीणों संग बैठक लोगों की समस्याओं को सुना. इस दौरान सांसद कड़िया मुंडा ने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए वे सचेत है. लोग अपनी समस्या पत्राचार के माध्यम से भी उन तक पहुंचा सकते है, समस्याओं का प्राथमिकता के […]

विज्ञापन

खरसावां : खरसावां के रिडींग पंचायत में सांसद कड़िया मुंडा ने पार्टी कार्यकर्ता व ग्रामीणों संग बैठक लोगों की समस्याओं को सुना. इस दौरान सांसद कड़िया मुंडा ने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए वे सचेत है. लोग अपनी समस्या पत्राचार के माध्यम से भी उन तक पहुंचा सकते है, समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जायेगा.

उन्होंने कहा कि सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए जागरूक होना होगा. इस दौरान केंद्र सरकार की ओर से चलाये जा रहे विभिन्न सरकारी कार्यक्रमों के संबंध में भी जानकारी दी गयी. इस अवसर पर लोगों ने लाल कार्ड, विधवा पेंशन योजना, वृद्धा पेंशन, प्रधानमंत्री आवास योजना समेत रिडींग में बेकार पड़े उप स्वास्थ्य केंद्र को चालू करने की मांग की. मौके पर सांसद प्रतिनिधि प्रदीप सिंहदेव, प्रखंड अध्यक्ष ईश्वर महतो, लादू राम हेंब्रम, लाल सिंह सोय, पांडु प्रधान, विजय महतो समेत अन्य मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola