फुटबॉल अंडर 14 प्रतियोगिता : छत्तीसगढ़ को हरा कर झारखंड बना नेशनल चैंपियन

Updated at : 02 Dec 2016 6:17 PM (IST)
विज्ञापन
फुटबॉल अंडर 14 प्रतियोगिता : छत्तीसगढ़ को हरा कर झारखंड बना नेशनल चैंपियन

सरायकेला के छुतुर किस्कू के एक गोल के बदौलत चैंपियन बना झारखंडझारखंड टीम में सरायकेला खरसावां जिला के सात खिलाड़ीमध्य प्रदेश के सागर जिला में हुए नेशनल स्कूल गेम्स फुटबॉल का आयोजन खरसावां : मध्य प्रदेश के सागर जिले में आयोजित नेशनल स्कूल गेम्स फुटबॉल के अंडर 14 प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ को 1-0 से हरा […]

विज्ञापन


सरायकेला के छुतुर किस्कू के एक गोल के बदौलत चैंपियन बना झारखंड
झारखंड टीम में सरायकेला खरसावां जिला के सात खिलाड़ी
मध्य प्रदेश के सागर जिला में हुए नेशनल स्कूल गेम्स फुटबॉल का आयोजन

खरसावां : मध्य प्रदेश के सागर जिले में आयोजित नेशनल स्कूल गेम्स फुटबॉल के अंडर 14 प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ को 1-0 से हरा कर झारखंड की टीम चैंपियन बनी. झारखंड के इस जीत में सरायकेला खरसावां जिला के छुतुर किस्कू हिरो बन कर उभरे. प्रतियोगिता के फाइनल मैच में छुतुर किस्कू के एक गोल के बदौलत झारखंड की टीम प्रतियोगिता में चैंपियन बनी.

झारखंड की टीम में सरायकेला खरसावां जिला के सात फुटबॉल खिलाडी शामिल थे. ये सात खिलाड़ी हैं सनातन बास्के, राहुल हेंब्रमरतन हांसदा, छुतुर किस्कू, लक्ष्मण बास्के, खोकन नायक व गंगाधर हांसदा. प्रतियोगिता में सरायकेला खरसावां जिले के खिलाड़ियों ने मणिपुर के वर्चस्व को तोड़ कर झारखंड केलिए खिताब हासिल किया. जिला प्रशासन व सरायकेला खरसावां जिला स्पोर्ट्स एसोसिएशन ने टीम की इस उपलब्धि पर बधाई दी है तथा जिला में पहुंचने पर स्वागत करने की बात कही है. इससे पूर्व राष्ट्रीय स्तर की इस स्कूली प्रतियोगिता में झारखंड की टीम ने नयी दिल्ली को 4-0, मणिपुर को 3-2, राजस्थान को 4-0 व जम्मू कश्मीर को 3-1 से पराजीत कर फाइनल में प्रवेश किया था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola