कुचाई में वार्ड मेंबर की गोली मार हत्या अति नक्सल प्रभावित रुगुडीह की वारदात

सरायकेला : कुचाई थानांतर्गत अति नक्सल प्रभावित रुगुडीह पंचायत के वार्ड मेंबर पौलूस भेंगड़ा (45) की रविवार की देर शाम अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी. वह गांव में लगे मेले से अपने घर लौट रहे थे. घटना की सूचना ग्रामीणों ने कुचाई थाने को दी. समाचार लिखे जाने तक घटनास्थल पर पुलिस नहीं […]
सरायकेला : कुचाई थानांतर्गत अति नक्सल प्रभावित रुगुडीह पंचायत के वार्ड मेंबर पौलूस भेंगड़ा (45) की रविवार की देर शाम अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी. वह गांव में लगे मेले से अपने घर लौट रहे थे. घटना की सूचना ग्रामीणों ने कुचाई थाने को दी. समाचार लिखे जाने तक घटनास्थल पर पुलिस नहीं पहुंच सकी थी. शव गांव में पड़ा हुआ था.
घटना के कारणों का पता फिलहाल नहीं चल पाया है. जिला पुलिस अधीक्षक इंद्रजीत महथा ने बताया कि रविवार रात करीब 7:30 बजे से 8:45 बजे के बीच घटना की जानकारी मिली. घटनास्थल अति नक्सल प्रभावित क्षेत्र में है. हालांकि, पुलिस की टीम घटनास्थल के लिए रवाना हो गयी है. एसपी ने कहा कि घटना को नक्सलियों ने अंजाम दिया है या आपसी रंजिश का मामला है, यह जांच के बाद ही बताया जा सकता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




