अभाविप का सभी सीटों पर हुआ कब्जा

सरायकेला : काशी साहू महाविद्यालय में हुए छात्र संघ चुनाव में अभाविप ने सभी छह सीटों पर कब्जा जमा लिया है. मतदान के पश्चात चार बजे मतगणना शुरू हुई, जो साढ़े छह बजे तक चली. मतगणना में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद समर्थित सभी उम्मीदवारों ने शुरू से बढ़त बनाते हुए एकतरफा जीत हासिल की. अध्यक्ष […]
सरायकेला : काशी साहू महाविद्यालय में हुए छात्र संघ चुनाव में अभाविप ने सभी छह सीटों पर कब्जा जमा लिया है. मतदान के पश्चात चार बजे मतगणना शुरू हुई, जो साढ़े छह बजे तक चली. मतगणना में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद समर्थित सभी उम्मीदवारों ने शुरू से बढ़त बनाते हुए एकतरफा जीत हासिल की. अध्यक्ष पद पर अभाविप के गणेश महतो को 533 मत एवं जेसीएम के रामचंद्र को 207 मत प्राप्त हुए. जबकि निर्दलीय उम्मीदवार सविता लेयांगी को 20 मत प्राप्त हुए.
उपाध्यक्ष पद पर अभाविप के वकील बारीक ने 510 और जेसीएम के देवाशीष नायक 271 मत प्राप्त हुए. सचिव पद पर अभाविप के हेमंत महतो को 529 व जेसीएम के अजीत टुडू को 228 वोट मिले. संयुक्त सचिव पद पर अभाविप के दीपा गोराई को 541 मत एवं जेसीएम के केदार तियु को 246 वोट मिले. उपसचिव में अभाविप के लक्ष्मण स्वांई को 510 मत व जेसीएम के राजीव होनहागा को 274 मत प्राप्त हुए. विश्वविद्यालय प्रतिनिधि में अभाविप के कृष्णा चंद्र राणा को 474 मत व जेसीएम के संदीप महतो को 305 मत प्राप्त हुए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




