सीनी इंजीनियरिंग वर्कशॉप का मामला लोस में उठेगा

Updated at : 07 Jan 2014 6:56 AM (IST)
विज्ञापन
सीनी इंजीनियरिंग वर्कशॉप का मामला लोस में उठेगा

सीनी : चक्रधरपुर रेल मंडल के सीनी स्थित दक्षिण पूर्व रेलवे का एक मात्र इंजीनियरिंग वर्क शॉप के विस्तारीकरण का मामला लोक सभा में उठेगा. झाविमो नेता कृष्णा गागराई ने इस बाबत रिपोर्ट जमशेदरपुर के सांसद डॉ अजय कुमार को सौंपा है. श्री गागराई ने बताया कि सांसद डॉ अजय कुमार वर्कशॉप के विस्तारीकरण के […]

विज्ञापन

सीनी : चक्रधरपुर रेल मंडल के सीनी स्थित दक्षिण पूर्व रेलवे का एक मात्र इंजीनियरिंग वर्क शॉप के विस्तारीकरण का मामला लोक सभा में उठेगा. झाविमो नेता कृष्णा गागराई ने इस बाबत रिपोर्ट जमशेदरपुर के सांसद डॉ अजय कुमार को सौंपा है. श्री गागराई ने बताया कि सांसद डॉ अजय कुमार वर्कशॉप के विस्तारीकरण के लिए रेल मंत्री से विशेष पैकेज की मांग करेंगे.

इस संबंध में सांसद से बात हुई है. यहां पत्रकारों से बातचीत करते हुए झाविमो के सिंहभूम लोस प्रभारी कृष्णा गागराई ने केंद्र सरकार पर आरोप लगाया कि वर्कशॉप को बंद करने की साजिश रची जा रही है. सरकार की ओर से काफी कम मात्र में रॉ मेटेरियल उपलब्ध कराया जा रहा है.

अब उत्पादन कम होने का बहाना बना कर वर्कशॉप बंद करने का षड्यंत्र रचा जा रहा है. लेकिन, इसे किसी कीमत पर बंद नहीं होने दिया जायेगा. झाविमो सीनी वर्कशॉप को बचाने के लिए सड़क से लेकर संसद तक लड़ाई लड़ेगा. उन्होंने कहा कि 15 साल पूर्व इस वर्कशॉप में करीब दो हजार कर्मचारी कार्य करते थे और अब करीब साढ़े तीन सौ रह गये हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola