मैट्रिक में 14 हजार, इंटर में 7000 देंगे परीक्षा

Updated at : 27 Dec 2013 6:50 AM (IST)
विज्ञापन
मैट्रिक में 14 हजार, इंटर में 7000 देंगे परीक्षा

सरायकेला : झारखंड अधिविद्य परीक्षा समिति की मैट्रिक व इंटर परीक्षा के केंद्र निर्धारण को लेकर उपायुक्त केएन झा की अध्यक्षता में बैठक हुई. इस साल मैट्रिक के लिए 26 परीक्षा केंद्र बनाये गये हैं, विगत वर्ष मैट्रिक के लिए 24 केंद्र बनाये गये थे. इस बार मैट्रिक में 14112 परीक्षार्थी भाग लेंगे, जबकि इंटर […]

विज्ञापन

सरायकेला : झारखंड अधिविद्य परीक्षा समिति की मैट्रिक व इंटर परीक्षा के केंद्र निर्धारण को लेकर उपायुक्त केएन झा की अध्यक्षता में बैठक हुई. इस साल मैट्रिक के लिए 26 परीक्षा केंद्र बनाये गये हैं, विगत वर्ष मैट्रिक के लिए 24 केंद्र बनाये गये थे.

इस बार मैट्रिक में 14112 परीक्षार्थी भाग लेंगे, जबकि इंटर के 13 परीक्षा केंद्र में 7718 परीक्षार्थी भाग लेंगे. बैठक में कदाचार मुक्त परीक्षा संपन्न कराने को लेकर केंद्र में दंडाधिकारी तैनात करने का निर्णय लिया गया.

बैठक में पूर्व विधायक मंगल सिंह सोय, सांसद प्रतिनिधि प्रदीप सिंहदेव, एसडीओ चांडिल मंजुनाथ भजंत्री, डीएसपी सत्यनरायण रजक, जिला शिक्षा पदाधिकारी हरिशंकर राम, जिला शिक्षा अधीक्षक रतन माहवार के अलावे कई उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola