नक्सली महाराज प्रामाणिक पर रखा गया दस लाख का इनाम

Updated at : 18 Feb 2016 4:05 AM (IST)
विज्ञापन
नक्सली महाराज प्रामाणिक पर रखा गया दस लाख का इनाम

सरायकेला : जिला के हार्डकोर नक्सली महाराज प्रामाणिक पर पुलिस प्रशासन ने दस लाख का इनाम रखा है. साथ ही कुल बारह अपराधियों की सूची तैयार कर पुलिस ने उन पर भी इनाम घोषित कर रखी है. इस संबंध में आरक्षी अधीक्षक इंद्रजीत महथा ने बताया कि जिला के वैसे अपराधी जो पुलिस की पकड़ […]

विज्ञापन

सरायकेला : जिला के हार्डकोर नक्सली महाराज प्रामाणिक पर पुलिस प्रशासन ने दस लाख का इनाम रखा है. साथ ही कुल बारह अपराधियों की सूची तैयार कर पुलिस ने उन पर भी इनाम घोषित कर रखी है. इस संबंध में आरक्षी अधीक्षक इंद्रजीत महथा ने बताया कि जिला के वैसे अपराधी जो पुलिस की पकड़ से बाहर चल रहे हैं, वैसे अपराधियों पर इनाम घोषित की गयी है. इन अपराधियों के संबंध में किसी प्रकार की सूचना देने पर पुलिस इनाम देगी.

उन्होंने बताया कि महाराज प्रामाणिक उर्फ राज प्रामाणिक जो काफी दिनों से फरार है, उस पर कई संगीन मामला दर्ज हैं. महाराज प्रामाणिक चौका थाना कांड संख्या 77/10 में भादवि की धारा 301 व 17 सीएलएक्ट का आरोपित है. सरकार इस नक्सली पर दस लाख का इनाम घोषित कर रखी है. फरार नक्सलियों में अनलदा उर्फ पतिराम मांझी जो मूलत: गिरिडीह जिला का रहने वाला है उस पर भी चौका थाना कांड संख्या 98/14 के तहत 302, 435 व 17 सीएलएक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है.

इसी मामले में ही रांची जिला के अमित मुंडा उर्फ चुका मुंडा, कृष मुडा उर्फ छोटु मुंडा पर प्राथमिकी दर्ज है. इन पर दस-दस हजार का इनाम है. इसके अलावा खेता मांझी पर दस हजार, रतन लोहार पर दस हजार, इंद्र मांझी पर दस हजार, नोखाई लोहा पर दस हजार, सुशेन बास्के पर दस हजार, देवपाल गोराई पर दस हजार, समीर दास पर बीस हजार का इनाम घोषित है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola