खेतों को वर्षभर मिलेगा पानी

Updated at : 08 Dec 2013 5:15 AM (IST)
विज्ञापन
खेतों को वर्षभर मिलेगा पानी

सरायकेला/राजनगर : झारखंड सरकार के आदिवासी कल्याण परिवहन सह उद्योग मंत्री चंपई सोरेन ने शनिवार को राजनगर प्रखंड में लगभग डेढ़ करोड़ की सिंचाई योजनाओं की आधारशिला रखी. मंत्री सोरेन ने सबसे पहले प्रखंड के सुडसी में लगभग 59 लाख की लागत से चेकडैम, गुढानाला में लगभग पैंतीस लाख की लागत से लिफ्ट एरिगेशन योजना […]

विज्ञापन

सरायकेला/राजनगर : झारखंड सरकार के आदिवासी कल्याण परिवहन सह उद्योग मंत्री चंपई सोरेन ने शनिवार को राजनगर प्रखंड में लगभग डेढ़ करोड़ की सिंचाई योजनाओं की आधारशिला रखी.

मंत्री सोरेन ने सबसे पहले प्रखंड के सुडसी में लगभग 59 लाख की लागत से चेकडैम, गुढानाला में लगभग पैंतीस लाख की लागत से लिफ्ट एरिगेशन योजना व उसी नाला में 46 लाख की लागत से चेक डैम का निर्माण, टुइबासा में लगभग 27 लाख की लागत से चेकडैम का निर्माण व बोंगाडांडु गांव में 35 लाख की लागत से चेकडैम के निर्माण की आधारशिला रखी.

मौके पर उपस्थित ग्रामीणों को संबोधित करते हुए मंत्री सोरेन ने कहा कि क्षेत्र में सिंचाई व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए कल्याण विभाग द्वारा इन सिंचाई योजनाओं की स्वीकृति दी गयी है, ताकि खेतों में वर्षभर पानी मिल सके. मंत्री सोरेन ने कहा कि जन समस्याओं के समाधान करने के लिए सरकार कटिबद्ध है.

इसी कड़ी में सड़क व सिंचाई योजनाओं को दुरुस्त किया जा रहा है. मौके पर वकील सोरेन, राखाल प्रधान, हीरालाल सतपथी, शंकर सतपथी, धर्मा मुमरू, जिप सदस्य कपरा हांसदा के अलावा झामुमो के दर्जनों नेता व कार्यकर्ता उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola