शव के साथ किया सड़क जाम

Updated at : 28 Nov 2013 3:15 AM (IST)
विज्ञापन
शव के साथ किया सड़क जाम

ट्रैक्टर की चपेट में आकर साइकिल सवार की मौत, ग्रामीण हुए उग्र सरायकेला : सरायकेला-खरसावां सड़क पर बड़बिल चौक के समीप ट्रैक्टर की चपेट में आ कर भूरकुली निवासी वनबिहारी गोप नामक साइकिल सवार की मौत हो गयी. घटना शाम करीब साढ़े छह बजे की है. इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार मृतक सरायकेला […]

विज्ञापन

ट्रैक्टर की चपेट में आकर साइकिल सवार की मौत, ग्रामीण हुए उग्र

सरायकेला : सरायकेला-खरसावां सड़क पर बड़बिल चौक के समीप ट्रैक्टर की चपेट में आ कर भूरकुली निवासी वनबिहारी गोप नामक साइकिल सवार की मौत हो गयी. घटना शाम करीब साढ़े छह बजे की है.

इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार मृतक सरायकेला में मजदूरी का काम कर प्रतिदिन की भांति शाम में घर लौट रहा था. इसी क्रम में जैसे ही वह बड़बिल चौक के समीप पहुंचा.

ट्रैक्टर की चपेट में आ गया और घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गयी. घटना की सूचना पर ग्रामीणों ने सरायकेला खरसावां-सड़क को जाम कर दिया और मुआवजा की मांग करने लगे. सूचना मिलते ही पुलिस घटना स्थल पर पहुंची, परंतु मुआवजा की मांग पर ग्रामीण अड़े रहे और शव को उठने नहीं दिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola